बी.एस.सी. फिजिशियन असिस्टेन्ट (चिकित्सक सहायक) के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी
बी.एस.सी. फिजिशियन असिस्टेन्ट का अर्थ चिकित्सक सहायक है यह एक मेडिकल प्रोफेशनल होता है इनका मुख्य कार्य डाँक्टरों और अन्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को उनकी भूमिकाओं में सहायता प्रदान करना तथा प्राथमिक चिकित्सा/स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र/स्वास्थ्य कल्याण उपकेन्द्र आदि में सेवा प्रदान करना है। आज हमारे देश में चिकित्सको की बढ़ती हुई कमी के देखते हुए फिजिशियन असिस्टेन्ट की महत्वपूर्ण भूमिका हो गयी है।
बी.एस.सी फिजिशियन असिस्टेन्ट में स्नातक की डिग्री के लिए तीन साल का अध्ययन अनिवार्य है इसमें छात्र मरीजों के रिकार्ड कैसे इक्ठ्ठा करें उनकी जाँच कैसे करें औऱ सही उपचार औऱ दवाएँ निर्धारित करने के लिए निदान करनें में चिकित्सकों की सहायता कैसे करें इन सभी कार्यों केलिए तैयार किये जातें हैं,तथा इस कोर्स में छात्रों को फिजिशियन असिस्टेन्ट के तौर पर समुदायों में स्वास्थ्य सेवाएं देने योग्य बनाया जाता है।
कोर्स अवधि - यह 8 सेमेस्टर (तीन वर्ष) का कोर्स है।प्रवेश योग्यता - इस कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों को 12वीं कक्षा में जीव विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान 50% के साथ पास होना चाहिए।
बी.एस.सी. फिजिशियन असिस्टेंट का कार्य क्षेत्र -
- सभी स्वास्थ्य संगठनों सरकारी/गैर सरकारी में फिजिशियन असिस्टेंट की आवश्यकता होती है। फिजिशियन असिस्टेन्ट निम्म क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभातें हैं। जैसें-
- प्राथमिक देखभाल
- कार्डियोलाँजी और कार्डियक सर्जरी
- शल्य चिकित्सा
- हड्डी रोग
- आघात देखभाल
- प्रकृति एंव स्त्री रोग
- आपातकालीन चिकित्सा औऱ गंभीर देखभाल चिकित्सा
- चिकित्सक सहायक
बी.एस.सी फिजिशियन असिस्टेन्ट कोर्स की फीस का विवरण :
विवरण | राशि (₹) |
---|---|
प्रवेश के समय | 15,000/- |
प्रत्येक माह (ग्यारह माह) तक जमा करना है (₹2500 x 11) | 27,500 /- |
प्रथम वर्ष ( कुल फीस) | 42,500 /- |
विवरण | राशि (₹) |
---|---|
प्रवेश के समय | 15,000/- |
प्रथम किस्त (चौथे माह) | 12,500/- |
दूसरी किस्त (आठवे माह) | 12,500/- |
कुल फीस ((प्रथम वर्ष) | 40,000/- |
-
नोट-
- द्वितीय तथा तृतीय वर्ष हेतु शुल्क प्रथम वर्ष के अनुरूप (समान)रहेगा।
- यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित रजिस्ट्रेशन शुल्क 1200/- एंव परीक्षा शुल्क 1000/- रु उपरोक्त फीस के अलावा जमा करना होगा।
- निर्धारित समय पर फीस जमा न करने पर यूनिवर्सिटी द्वारा आपका एडमिशन निरस्त कर दिया जायेगा, जिसके लिए आप स्वंय जिम्मेदार होंगें, संस्थान की कोई जिम्मेदारी नही होगी |